फतेहपुर । जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी फतेहपुर कर्नल दिनेश कुमार शर्मा (अ. प्रा.) ने बताया कि जनपद के भूतपूर्व सैनिकों/युद्ध वीरांगनाओं/आश्रितों को सूचित किया जाता है कि 11 अगस्त 2022 को समय अपरान्ह 12.00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार फतेहपुर (उ०प्र०) जिला सैनिक बन्धु की बैठक का आयोजन जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति की अध्यक्षता में होना निर्धारित है । उपरोक्त के संदर्भ में सभी नामित जिला सैनिक बन्धु सदस्यों से अपील की जाती है कि अपने-अपने ब्लाकों के पूर्व सैनिकों एवं उनकी दिवंगत सैनिक की पत्नियों को नीचे दिये गये विवरण के अनुसार समस्या होने पर प्रार्थना पत्र दो प्रतियों में प्राप्त कर बैठक में निस्तारण कराये जाने हेतु प्रस्तुत करें ।
उक्त बैठक के एजेन्डा बिन्दु के अनुसार भूमि विवाद सम्बन्धी समस्या,पुलिस सुरक्षा सम्बन्धी समस्या,बैंक से ऋण सम्बन्धी समस्या,पेंशन सम्बन्धी समस्या,शिक्षा सम्बन्धी समस्या,चिकित्सा सम्बन्धी समस्या,आर्थिक सहायता सम्बन्धी समस्या सहित सैनिकों से प्राप्त अन्य प्रकार की शिकायतों का निराकरण आदि ।
