फतेहपुर । जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति ने नगर पालिका परिषद सदर स्थित निर्माणाधीन अमृत सरोवर (पक्का तालाब),अमृत उपवन में हो रहे कार्यो का पैदल भ्रमण कर जायजा लिया ।

उन्होंने कहा कि अमृत उपवन में बनाये गए मानचित्र के अनुसार सभी मानकों को पूर्ण करते हुए गुणवत्तापूर्ण चरणबद्ध तरीके से कार्य को पूरा कराया जाए । उपवन में बनाये जा जा रहे ओपन जिम बनाये गए स्टीमेट के अनुसार ही सामग्री लगायी जाए । अमृत सरोवर में रोपित किये गए पौधों की निरंतर देखभाल कर संरक्षित किया जाए जिससे कि पर्यावरण संतुलन में सहायक हो सके । अमृत उपवन में सजावटी घास,फलदार व छायादार पौधे लगाकर आकर्षक रूप में तैयार किया जाए ताकि नागरिको को शुद्ध हवा के साथ-साथ अच्छा वातावरण मिल सके और शरीरिक व्यायाम भी कर सके ।
इस अवसर पर इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्री धीरेन्द्र प्रताप,उपजिलाधिकारी सदर श्री नन्द प्रकाश मौर्य, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद सदर श्रीमती मीरा सिंह सहित सम्बन्धित उपस्थित रहे ।
