कानपुर । आज राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी के नेतृत्व में नव नियुक्त पुलिस कमिश्नर बी पी जोगदंड व सीडीओ सुधीर कुमार से शिष्टाचार भेंट की ।
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि सरकार आजादी के 75वे वर्ष पर अमृत महोत्सव के आयोजन कर रही है । कर्मचारी शिक्षक भी इसके सहभागी है ।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान शीघ्र कराया जाएगा साथ ही कहा कि कोई भी समस्या हो तो मुझे अवगत कराए ।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री इं. कोमल सिंह व वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणधीर सिंह यादव,सम्प्रेक्षक मंजूरानी कुशवाहा,उपाध्यक्ष इं. आर के पालीवाल,अजीत सिंह,विकास अस्थाना,अब्दुल लईक खाँ,अजय सिंह चंदेल,क्रिस्टी सिंह आदि प्रतिनिधि मंडल में सम्मिलित रहे ।
