फतेहपुर । आज मुख्य चिकित्साधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवमई का औचक निरीक्षण किया और गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई ।

मुख्य चिकित्साधिकारी ने आज प्रथम पहर में देवमई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जैसे आए यहां के डाक्टरों व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया ।

मुख्य चिकित्साधिकारी ने आकर मरीज पंजीकरण रजिस्टर, स्टाक रजिस्टर का अवलोकन किया । उन्होंने पैथालाजी,प्रसव कक्ष का भी निरीक्षण किया और प्रभारी चिकित्साधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।
उन्होंने कल से शुरू होने वाले नि:शुल्क कोशिश बुस्टर डोज शिविर के सम्बन्ध में भी जानकारी ली ।
