रवीन्द्र त्रिपाठी की खास रिपोर्ट
– सभी घायल कानपुर हैलट में जीवन मौत से कर रहे हैं संघर्ष ।
फतेहपुर । सदर कोतवाली क्षेत्र के खंभापुर इलाके में चोरों ने बीती रात एक घर में जमकर लूटपाट करते हुए लाखों की नगदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया । इस दौरान बेखौफ बदमाशों ने परिजनों व किराए में रह रहे छात्र को पीट-पीटकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें कानपुर के लाला लाजपत राय अस्पताल हैलट रेफर कर दिया गया जहां वे सब जीवन मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं ।
वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस से घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है । चोरी की इस वारदात ने शहर की पुलिसिंग व्यवस्था की पोल खोलकर रख दिया है । घर में बिखरा हुआ सामान और जगह-जगह पड़ा खून देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि आखिर चोरों ने परिवार के ऊपर किस तरह का कहर बरपाया है घर में 12वीं में पढ़ने वाला एक छात्र भी किराए का कमरा लेकर रहता था । बदमाशों ने उसको तक नहीं बख्शा । किराएदार छात्र, गृह मालिक दंपत्ति व उनकी बेटी की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है ।
इस संबंध में एडिशनल एसपी राजेश कुमार ने पत्रकारों को बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है । जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा । निश्चित ही यह घटना पुलिस के लिए एक चुनौती है ।
