– फतेहपुर में 05.67 लाख फहराए जाएंगे झंडे,शासन से मिलेंगे 02.65 लाख और जनपद में तैयार होंगे 03.10 लाख झंडे ।

फतेहपुर । ग्राम पंचायतों में जनसामान्य को ग्राम प्रधानों के द्वारा 13 से 15 के बीच झंडा वितरण किया जाएगा ।

यह जानकारी देते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि आज जनपद में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत समूह द्वारा तैयार किए झंडा का ग्राम पंचायत के प्रधान के माध्यम से ग्रामों में जनसामान्य को झंडो को 13 से 15 अगस्त के बीच फहराए जाने हेतु वितरण किया गया । इसके साथ ही हर घर तिरंगा अभियान लोगो की भागीदारी हेतु ग्राम पंचायत व विभिन्न विद्यालयों में गतविधिया आयोजित कराई गई ।
जनपद में झंडा फहराने का कुल लक्ष्य 5.67 लाख है जिसमे 2.65 लाख झंडा शासन से मिलना है तथा 3.02 लाख जनपद स्तर पर तैयार कराना था । जनपद स्तर पर तैयार किए जाने वाले लक्ष्य के सापेक्ष 3.10 झंडे स्वयं सहायता समूह,नगर पालिका,नगर पंचायत,विभाग व संगठन के द्वारा तैयार/क्रय कर अपने लक्ष्य पूर्ण कर लिया गया है । इसके साथ ही जो झंडे समूह द्वारा तैयार किए गए है । उन्हे ग्राम पंचायतों,विभागो द्वारा क्रय कर वितरण किया जा रहा है इसी प्रकार नगर पालिका/ नगर पंचायत द्वारा क्रय किए गया झंडे शहर वासियों को वितरित किए जा रहे है ।
विभागो,संगठन और संस्थाओं द्वारा की झंडे अपने कर्मचारियों को वितरण किया जा रहा है ।
