कानपुर । आईसीडीएस की सुपरवाइजर्स द्वारा वेतन,प्रमोशन एवं एसीपी न मिलने पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया गया ।
मंजू रानी कुशवाहा प्रांतीय उपाध्यक्ष सुपरवाइजर्स उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ने कहा कि समस्त मुख्य सेविकाओं द्वारा 4 माह से वेतन मिलना,13 वर्षो से पदोन्नति व 6 वर्षो से एसीपी का लाभ न मिलने के कारण बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की प्रदेश के सभी जनपदों के सभी परियोजनाओं की मुख्य सेविकाओं द्वारा अपने कार्यस्थल में काली पट्टी बांध कर कार्य करते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया ।
वही संगठन शक्ति व नारी शक्ति के साथ विरोध प्रदर्शन 6 अगस्त से 8 अगस्त तक जनपद स्तर पर आंदोलन किया जा रहा है । विभाग और शासन द्वारा कोई सकारात्मक निर्णय न मिलने के पर वेतन,प्रमोशन एवं एसीपी की मांग के संदर्भ में 8 अगस्त को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया जाएगा । जिसकी सूचना संघ द्वारा विभाग को 1 अगस्त को की जा चुकी है ।
