कानपुर । आज सेवानिवृत्त कर्मचारी एंव पेंशनर्स एसोसिएशन कानपुर नगर की वर्जुअल बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 9 अगस्त 2022 को प्रातः 11 बजे जनपद के पेंशनर्स मेडिकल कॉलेज गोल चोराहे पर स्थापित आजादी के दीवाने अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की पर शहीदों के सम्मान में माल्यार्पण कर देश की रक्षा के लिये लेंगे ।
सेवानिवृत्त कर्मचारी सरकारी सेवा से मुक्त होकरसमाज में देश के इतिहास के प्रति जागरूकता अभियान चलायेगें ।
बैठक कीअध्यक्षता बी एल गुलाबिया ने किया । बैठक में बेनी सिंह सचान,आर पी श्रीवास्तव एडवोकेट,पी के सिंह,एस के व्दिवेदी,कृष्ण बहादुर सिंह,ताराचन्द्र,श्रीमती सरोज शर्मा, स्नेह लता लाल,अशोक कुमार मिश्रा,रामसिंह यादव,आर ए सचान,प्रेमनारायण,राकेश दिक्षित,आनन्द स्वरूप कटियार आदि ने भाग लिया ।
