फतेहपुर । जनपद के ऐतिहासिक कस्बा खजुहा में सावन के आखिरी सोमवार को कस्बे में बने राम जानकी पंचायती ठाकुरद्वारा से भगवान शिव की एक शोभा यात्रा का आयोजन किया गया ।

इस मंदिर से निकली शोभायात्रा कस्बे के प्रमुख रास्तों से होते हुए एवं बीच में पड़ने वाले रांडन तालाब,बलदाऊ मंदिर से गुजरते हुए वापस रामजानकी पंचायती ठाकुरद्वारा में शोभा यात्रा का हुआ समापन । इस शोभायात्रा में भगवान शिव की शोभायात्रा के साथ चल रही अन्य झांकियों में महावीर हनुमान एवं भगवान भोलेनाथ का पूरा परिवार दिखा,इस शोभायात्रा में पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से सहयोग करता नजर आया ।
शोभा यात्रा के समापन के बाद रामजानकी पंचायती ठाकुरद्वारा में कन्या भोज के साथ-साथ विशाल भंडारे का किया गया है आयोजन ।
आपको बताते चले रामजानकी पंचायती ठाकुरद्वारा कस्बे के बीचो बीच स्थित है इस मंदिर की सबसे बड़ी खास बात यह है कि यहां पर लगभग सभी देवी देवताओं की मूर्तियों के दर्शन किए जा सकते हैं ।
