फतेहपुर । आजादी की 75वीं वर्षगाँठ पर मनाया जा रहा अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा झंडा अभियान की कड़ी में आज सोमवार को आमजन में राष्ट्र प्रेम व देशभक्ति की भावना जागृति कर हर घर में तिरंगा झंड़ा लगाने के उद्देश्य से एक बाइक रैली का आयोजन देवमई विकास खंड मुख्यालय से किया गया । रैली का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी देवमई सुषमा देवी ने हरी झंडी दिखाकर किया ।
जागरूकता रैली ब्लॉक मुख्यालय से होकर टिकरा,करचलपुर होते हुये खदरा तक लगभग 10 किलोमीटर तक निकाली गई । बाइक रैली में क्षेत्रीय लोगों के साथ ब्लॉक के सफ़ाई कर्मचारियों ने सहभागिता की ।
इस मौके पर खंड विकास अधिकारी सुषमा देवी ,एडीओ पंचायत ज्ञान सिंह,सफाई कर्मी अनुज कुमार,अमर सिंह,मनोज,परशुराम,मुकेश,अशोक सहित बड़ी संख्या कर्मचारी मौजूद रहे ।
