फतेहपुर । अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष विजय सिंह गौर व जिला उपाध्यक्ष ठाकुर रवि सिंह ने अरबपुर तिराहे पर स्थित 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर दरियाव सिंह की मूर्ति व तिराहे पार्क के सुंदरीकरण के लिए नगर पालिका परिषद फतेहपुर के चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा से मिलकर ज्ञापन दिया ।
ज्ञापन में नगर पालिका परिषद द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर दरियाव सिंह की मूर्ति व तिराहे के सुंदरीकरण के लिए दस लाख रुपए का प्रस्ताव पारित कर दिया गया और आश्वासन दिया गया कि जल्दी दरियाव सिंह जी की मूर्ति व उसके तिराहे पार्क की मरम्मत का कार्य करवा दिया जाएगा ।
इसके साथ ही अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा पूर्व दिए गए ज्ञापन के सम्बन्ध हाजी रजा द्वारा अवगत कराया गया कि महाराणा प्रताप के मूर्ति की स्थापना के लिए नगर पालिका द्वारा 35 लाख का बजट का प्रस्ताव पारित कर दिया गया है । जैसे यह प्रस्ताव शासन द्वारा स्वीकृत होता है यथाशीघ्र राधनगर चौराहे पर महाराणा प्रताप की मूर्ति की स्थापना का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा ।
इस अवसर पर श्री विजय सिंह गौर ,ठाकुर रवि सिंह,जितेंद्र सिंह,रवि परिहार,अनिल सिंह,महेंद्र परिहार सहित क्षत्रिय समाज के तमाम लोग उपस्थित रहे ।
