फतेहपुर । आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियनन्तर्गत जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जिला उद्यान अधिकारी फतेहपुर द्वारा राजकीय अलंकृत उद्यान कम्पनी बाग फतेहपुर विभागीय कर्मचारियों,जनपदीय रिसोर्स पर्सन,दैनिक श्रमिकों एवं जनपद के प्रगतिशील कृषकों को राष्ट्रीय ध्यज के साथ एक-एक फलदार पौध का निःशुल्क वितरण करते हुए कर्मचारियों,दैनिक श्रमिकों एवं जनपद के प्रगतिशील कृषकों को 11 से 17 अगस्त 2022 तक स्वतंत्रता सप्ताह एवं दिनांक 13 से 15 अगस्त 2022 तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किये जाने हेतु प्रोत्साहित किया गया ।
इसी क्रम में जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा विकास खंड तेलियानी में संचालित वृद्धाआश्रम में रह रहे संवासियो को हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित कर जागरूकता रैली निकाली गयी ।
इसी क्रम में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों,मुख्य सेविकाओं,बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा रैली निकाली गयी ।
कार्यक्रम में तिरंगा के प्रति सम्मान और बलिदान के बारे में भी स्मरण कराया । भारत की आजादी के लिए वीर सेनानियों ने अपने सर्वस्य अर्पित किया उनका सदैव स्मरण रहे । युवा पीढ़ी को ऐसे बलिदानियों के बारे में अधिकाधिक जानकारी हो ,आजादी के इस अमृत महोत्सव देश के इन वीर बलिदानियों को देश याद कर रहा है ।
इसी क्रम में जनपद के विभिन्न विद्यालयों में हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किये गए ।
