फतेहपुर । जिला विधिक सेवा प्रधिकरण फतेहपुर सचिव पूर्ण कालिक ने बताया कि माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक प्राधिकरण के नेतृत्व में 13 अगस्त 2022 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय परिसराय न्यायालय खागा,ग्राम न्यायालय बिन्दकी एवं जनपद फतेहपुर के समस्त तहसीलों में आयोजित की जायेगी ।
राष्ट्रीय लोक अदालत 13 अगस्त 2022 के साथ परिवारिक प्री-लिटिगेशन के वैवाहिक वाद के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन भी दीवानी न्यायालय परिसर में किया जायेगा जिसके माध्यम से वादकारी अपने वैवाहिक सम्बन्धी प्री-लिटिगेशन वादो को सुलह समझौतों के माध्यम से निस्तारित करा सकते है ।
राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित वादों में किसी एक पक्ष की जीत नहीं होती बल्कि दोनों ही पक्ष की सामान्य रूप से जीत होती है । लोक अदालत का तात्पर्य लोगों की अदालत है । आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनाक 13.08.2022 में पारिवारिक वाद,सिबिल प्रकृति के वाद,अपराधिक शमनीय वाद ,138 एन0आई0एक्ट वाद,न्यायालयों में लम्बित पुराने वाद, ई-चालान, मोटर दुर्धटना वाद,उत्तराधिकार सम्बन्धी वाद तथा अन्य वादों को सुलह समझौता के माध्यम से निस्तारण किया जायेगा ।
प्री-लिटिगेशन स्तर के मामले,जलकर,विद्युत कर,आय,जाति, निवास,राजस्व वाद,बैंक वसूली वाद,दूर सचार वाद,श्रम वाद ,सहित वाद जो न्यायालय के समक्ष नहीं आये है । उन्हें भी राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित कराये । जनपद के समस्त आम जनमानस एवं वादकारीगण से अनुरोध है कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 13 अगस्त 2022 में उपस्थित होकर उपरोक्त सभी प्रकार के वादों का निस्तारण सुलह समझौता के माध्यम से कराये एवं राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनायें ।
