कानपुर । आज राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी के नेतृत्व में रोजगार सेवक संघ की अध्यक्ष रंजना सिंह व सदस्यों ने विकास भवन में परियोजना निदेशक/डीसी मनरेगा से रोजगार सेवकों के पिछले वर्षो के बकाया मानदेय के भुगतान कराने की मांग की । पीडी/डीसी मनरेगा ने तत्काल सभी खण्ड विकास अधिकारियों को पत्र जारी कर मानदेय भुगतान कराने के आदेश जारी किए । राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी ने वार्ता में कहा कि किसी भी कर्मचारी का वेतन न रोका जाए ।
