फतेहपुर । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर सचिव पूर्ण कालिक ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय इलाहबाद एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के तत्वाधान में आज अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी की बैठक एवं अनुश्रवण समिति की बैठक जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मीटिंग हाल में माननीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री पृथ्वीपाल की अध्यक्षता में आहूत की गयी ।
उक्त बैठक में मो0 अहमद खान अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत,श्री राजेश सिंह पुलिस अधक्षीक फतेहपुर,श्रीमती मंजू कुमारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट फतेहपुर,श्रीमती रोमा गुप्ता सचिव (पूर्ण कालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर,जिलाधिकारी फतेहपुर की तरफ से श्री धीरेन्द्र प्रताप सिंह अपरजिलाधिकारी (न्यायिक) फतेहपुर एवं श्री सुरेश चन्द्र जेलर जिला कारागार फतेहपुर आदि उपस्थिति रहे ।
अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी 25 जुलाई 2022 में संस्तुति के आधार पर 16 श्रेणियो के अन्तर्गत आने वाले विचाराधीन बंदियो की सूची तैयार की गयी है । कल तक जिला कारागार से प्राप्त आख्यानुसार विभिन्न श्रेणियो के अन्तर्गत कुल 28 बंदियो को रिहा किये जा चुके है ।
