फतेहपुर । सावन के अंतिम चौथे सोमवार के अवसर पर तांबेश्वर मंदिर में रोटी घर द्वारा ठंडाई का वृहद वितरण किया गया ।



संचालिका स्मिता सिंह ने बताया कि विगत कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी सावन के शुभ अवसर पर आए हुए शिव भक्तों के लिए प्रसाद का वितरण प्रातः काल से ही किया गया ।
उन्होंने बताया कि मान्यता अनुसार सावन के महीने में ही शिव जी उनके तप से प्रसन्न होकर प्रकट हुए थे और उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकार किया था । इसके बाद पार्वती जी का शिव जी के साथ विवाह हुआ । तब से ये पूरा माह शिव जी और माता पार्वती दोनों का प्रिय माह बन गया । भक्तो को किसी प्रकार असुविधा ना हो इसके लिए भंडारे का आयोजन अनवरत रूप से किया जा रहा है । प्रसाद स्वरूप ठंडाई पाकर सुदूर से आए भक्तों मैं प्रसन्नता देखी जा सकती थी । बताया की सावन के चौथे सोमवार पर बेहद खास योग बन रहे हैं क्योंकि इस दिन सावन मास की पुत्रदा एकादशी का भी व्रत रखा जाएगा । साथ ही रवि नामक योग भी बन रहा है । यह योग सभी वार, नक्षत्र, तिथि को दोषों को दूर करने वाला है । रवि योग सुबह 05 बजकर 46 मिनट से दोपहर 02 बजकर 37 मिनट तक रहेगा । इस खास मुहूर्त में शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक करने से लाभ प्राप्ति के मार्ग में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और आरोग्य सुख की प्राप्ति होती है । ऐसे में सावन का चौथा सोमवार भगवान शिव और भगवान विष्णु के लिए बेहद खास है ।
इस अवसर पर नीरजा चौहान,साधना चौरसिया,रीता सिंह तोमर, अमित सिंह,प्रदीप सिंह,रितिक ठाकुर,वीरेंद्र मिश्रा,अंकित चौहान, यश प्रताप सिंह,अर्पित सिंह,वंदना श्रीवास्तव आचार्य रामनारायण, राज कुमार आदि तमाम लोग मौजूद रहें ।
