फतेहपुर । आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर मनाए जा रहे ।आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आज मुसाफा में हर घर में तिरंगा अभियान की कड़ी मे तिरंगा यात्रा निकाली गई ।
मनाया जा रहा है । देश के लिए बलिदान हुए वीरों की संघर्ष गाथा को याद दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया है ।

इस अभियान के ही क्रम में आज मुसाफा के डॉक्टर शिव उमा गुप्ता डिग्री कालेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर शिवशंकर गुप्ता की अगुवाई में आजादी के अमृत महोत्सव,हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगो में मुफ्त तिरंगा झंडा वितरित किया गया । क्षेत्रीय ग्रामीणों व छात्र-छात्राओं के साथ सामूहिक तिरंगा रैली निकाल कर हर घर पर तिरंगा फहराने के लिए जागरूक किया । तिरंगा पद यात्रा लभगभ 2 किलो मीटर मुसाफा चौकी,बूढ़ेनाथ स्वामी मंदिर से होते हुए ग्राम के अंदर से निकाली गयी । यात्रा में भारत माता के जय घोष के गगन भेदी नारे लगाए गए । यात्रा के पश्चात चाय और लड्डू का वितरण किया गया ।
इस अवसर पर जहानाबाद भाजपा मंडल मंत्री रामसाहरे गुप्ता, संजय,स्वयं सेवक राधे शुक्ला,निकेतन,अभिलाष पाल,आकाश ,रजनीश उत्तम, हर्षित,रोहित,राजू तिवारी,सुरेश गुप्ता,मोहन, विकास,छात्र व गांव के लोग आदि मौजूद रहे ।
