कानपुर । पनकी दादा नगर पीआईए कार्यालय एवं आई आई ए कार्यालय में एम एस एम ई यूनिटों द्वारा बनाए गए झण्डे का वितरण कार्यक्रम दोनो जगह कार्यालयों में आयोजित किया गया । जिसमें सभी उधमियों द्वारा प्रतिभा किया गया ।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री विशाख जी ने अपने संबोधन में कहा कि कानपुर की औद्योगिक इकाइयों द्वारा जनपद कानपुर के अलावा अन्य जनपदों के लिए भी झण्डे बनाए है ।
समस्त उधमी अपने समस्त औद्योगिक इकाइयों में झण्डे लगाए । अपने घरों में झंडा लगाए और आस पास के पड़ोसियों को भी अपने घर मे झण्डा लगाने के लिए जागरुक करें । इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा बच्चों व उधमियों को झण्डा वितरण किया । इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग श्री सुधीर कुमार,सभी एम एस एम ई के पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
