झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में जल्द ही पुरानी पेंशन व्यवस्था फिर से बहाल करने का भरोसा दिया है । झारखंड के मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से इसकी जानकारी दी गई है ।
ट्वीट में हेमंत सोरेन ने कहा है कि इस बारे में कामकाज के नियम और तरीके यानी एसओपी बनाए जा रहे हैं । इसे जल्द ही पूरी तरह से लागू कर दिया जाएगा ।
सरकारी कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन बहाल करने के सम्बन्ध में मैंने वादा किया था। इस सम्बन्ध में कैबिनेट से प्रस्ताव भी पारित हो चुका है। SOP निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है, शीघ्र ही इसे पूर्णरुपेण लागू कर दिया जायेगा : @HemantSorenJMM #IndiaAt75 pic.twitter.com/ht9yFpyNWV
— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) August 15, 2022
उन्होंने ट्वीट में लिखा,
‘‘सरकारी कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन बहाल करने के सम्बन्ध में मैंने वादा किया था । इस संबंध में कैबिनेट से प्रस्ताव भी पारित हो चुका है । एसओपी निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है, शीघ्र ही इसे पूर्णरुपेण लागू कर दिया जायेगा ।’
पुरानी पेंशन योजना
लगभग डेढ़ महीने पहले जून अंत में हेमंत सोरेन ने कहा था कि उनकी सरकार सभी वर्गों के सामाजिक सुरक्षा को लेकर संवेदनशील है, इसलिए राज्य में 15 अगस्त तक पुरानी पेंशन योजना लागू कर दी जाएगी ।
राज्य में इससे पहले 1 अप्रैल, 2004 को पुरानी पेंशन योजना बंद कर दी गई थी । उसे नेशनल पेंशन सिस्टम से बदल दिया गया था ।
झारखंड के सीएम सोरेन ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रांची में तिरंगा फहराया ।
