फतेहपुर । प्रधानाचार्य रामगोपाल त्रिपाठी इंटर कॉलेज विजयीपुर फतेहपुर में लोक एवं जनजाति कला एवं संस्कृति संस्थान,संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश शासन के सहयोग से रामगोपाल त्रिपाठी इंटर कॉलेज विजयीपुर में भव्य तिरंगा यात्रा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
खागा तहसील के उपजिलाधिकारी मनीष कुमार ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वह प्रकृति और पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए अपनी भूमिका का निर्वाह करें । यात्रा में उप जिलाधिकारी के साथ संस्कृति संस्थान के निदेशक अतुल द्विवेदी एवं प्रधानाचार्य डॉ निरंजन कुमार सिंह भी सम्मिलित हुए ।
तिरंगा यात्रा कॉलेज परिसर से शुरू होकर विजयपुर चौराहा होते हुए अमनी गांव तक गई । जिसमें डेढ़ हजार से अधिक विद्यार्थी सम्मिलित हुए। यात्रा में सबसे आगे स्काउट गाइड के विद्यार्थी हाथों में तिरंगा लिए हुए चल रहे थे । उनके पीछे 50 मीटर लंबा तिरंगा ताने हुए विद्यार्थी चल रहे थे । तिरंगा यात्रा में शामिल अन्य विद्यार्थियों के हाथों में भी राष्ट्रीय ध्वज सम्मान के साथ लहरा रहा था तथा कुछ अपने हाथों में शहीदों के चित्र और नारे लिखी हुई तख्तियां लेकर चल रहे थे । 1 किलोमीटर लंबी यात्रा मैं डीजे पर देश भक्ति के गाने बज रहे थे तथा बच्चे वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे ।

तिरंगा यात्रा की समाप्ति के पश्चात विद्यालय में आकाशवाणी और दूरदर्शन के जाने-माने लोक गायक रामबाबू यादव एवं उनके साथी कलाकारों द्वारा देशभक्ति पर आधारित लोक गीतों की प्रस्तुति की गई जिसे सुनकर बच्चे झूम उठे । बिरहा और कजरी का आनंद क्षेत्र के लोगों ने भी उठाया ।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उप जिलाधिकारी मनीष कुमार ने तिरंगा यात्रा को भव्य और ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि विद्यार्थियों का जोश और अनुशासन सराहनीय है ।
उन्होंने कहा कि हम आजादी के 75वीं में वर्षगांठ का जश्न मना रहे हैं । यह हम सब का सौभाग्य है उन्होंने कहा कि आप कल के नागरिक हैं ऐसे में पर्यावरण और जल संरक्षण जैसे विषय को लेकर आप सजग रहें और उन्हें संरक्षित करने के लिए पहल करें । संस्थान के निदेशक अतुल द्विवेदी ने कहा कि देश के सम्मान और स्वाभिमान के लिए सभी को मिलकर काम करना चाहिए ।
प्रधानाचार्य डॉ० निरंजन सिंह ने कहा कि आजादी के 75 में वर्षगांठ के जश्न में पूरा देश डूबा हुआ है । तिरंगा यात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र के लोगों में विद्यार्थियों ने देशभक्ति की भावना पैदा करने का काम किया है । उन्होंने कहा कि तिरंगा के सम्मान को लेकर यह यात्रा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक थी । उन्होंने कहा कि यह आत्मसम्मान पर गौरव का फल है जब हम देश की आजादी का जश्न मना रहे हैं ।
