फतेहपुर । सर्व फार ह्यूमैनिटी सदस्य ने नौनिहाल को किया ओ पाज़िटिव रक्त दान । एमरजेंसी केस में अयान पुत्र पुनपुन सिंह निवासी ग्राम पहुर पोस्ट मोहार जिला फतेहपुर है बच्चा नंद लाल जिले के निजी अस्पताल जे के चिल्ड्रेन अस्पताल में भर्ती है बच्चे को रक्त की कमी है जिस कारण बच्चे को डॉक्टर ने 100-100 एम एल के दो पैकेट ओ पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता बताई बच्चे के परिवार वाले रक्तदान करने हेतु सक्षम थे । लेकिन किसी का रक्त समूह बच्चे से नही मिला जिसके चलते बच्चे के पिता पुनपुन सिंह काफी परेशान थे तभी मरीज के तीमारदार बच्चे के पिता को सर्व फार ह्यूमैनिटी टीम का नंबर प्राप्त हुआ ।उनका फोन टीम के पास आया टीम ने देर न करते हुए देर रात केस की जांच की उसके बाद केस की जानकारी टीम की अध्यक्ष गुरप्रीत कौर व टीम के सदस्य यदुवेन्द्र सिंह यादव से कि जो कि फतेहपुर निवासी है । उनसे साझा की गुरप्रीत कौर ने शनिवार व यदुवेन्द्र सिंह तुरंत रक्तदान के लिए तैयार हो गए और सुबह करीब 11:30 बजे श्याम नर्सिंग होम के रक्तकोष में पहुच कर गुरप्रीत ने अपना आठवी बार व यदुवेन्द्र ने अपना सातवी बार रक्तदान किया ।
टीम सर्व फार ह्यूमैनिटी द्वारा समय से जरूरतमंद को दी जा रही सेवाओ को देखते हुए मरीज के तीमारदार बच्चे के चाचा राघवेंद्र ने भी अपना रक्तदान किया ।
जिससे टीम आगे भी जरूरतमंद की मदद कर सके । टीम से गुरमीत सिंह,राहुल,भूपेंद्र व रक्तकोष से प्रवीण प्रसून व मरीज के तीमारदार बच्चे के पिता पुनपुन सिंह उपस्थित रहे ।
