– भारत के नवनिर्माण मे समर्पित रहा अटल जी का जीवन-अमित तिवारी ।
फतेहपुर । भिटौरा विकास खंड के मिर्जापुर भिटारी में ब्लॉक प्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष,ब्लाक प्रमुख अमित तिवारी ने अपने आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि पर शोक सभा का आयोजन किया । जिसमें अटल जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए और उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया ।
वहीं लोगों ने अटल के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला । ब्लाक प्रमुख अमित तिवारी ने कहा कि अटल जी का जीवन भारत के नव निर्माण में समर्पित रहा । वह हमेशा हम सबके प्रेरणा स्त्रोत रहेंगे ।
उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया ।
इस मौके पर विकास,मोनू श्रीवास्तव नीरज तिवारी,रामकरण निषाद,संदीप मिश्रा,संदीप सिंह,बृजमोहन,रामाश्रय लोधी,बच्चा शुक्ला,आशीष साहू,आशीष तिवारी,आकाश रहे ।
