– जिला कारागार में झंडा गीत के रचयिता श्याम लाल गुप्त पार्षद को माल्यार्पण कर अर्पित किए श्रृद्धासुमन ।

फतेहपुर । 76वॉ स्वतंत्रता दिवस एवं आजादी का अमृत महोत्सव अभियान एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम के 75वी वर्षगांठ के अवसर जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय एवं कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगा झंडा को सलामी दी और राष्ट्रगान गाया गया ।
उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी,डॉ0 भीमराव आंबेडकर जी,महात्मा बुद्ध जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की ।
कलेक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री विश्वनाथ खन्ना व जनपद के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को श्रीफल ,अंगवस्त्र,फल व मिष्ठान देकर सम्मानित किया ।
उन्होंने जनपदवासियों को आजादी की 75वीं वर्षगांठ एवं 76वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि सफलता की ऊंचाई छूना बहुत बड़ी बात है । जिन जगह पर आप काम कर रहे है निष्ठा एवं ईमानदारी,लगन से कार्य करें तभी देश और आगे बढेगा । अपने घर एवं आस पास साफ सफाई रखे घर का कूड़ा सड़क पर न फेंके । अपनी इज्जत को देश की इज्जत के साथ जोड़े तभी आपकी संस्कृति आगे बढ़ेगी जिम्मेदारी के साथ इतिहास/संस्कृति को आगे लेकर जाना होगा । जो व्यक्ति जनपद,प्रदेश व देश के लिए कार्य करेगा वह कभी देश के लिए गलत कार्य नही करेगा । हम जिस मुकाम तक पहुचे है,देश के सम्मान,कीर्ति को बचाने के लिए चाहे अपना जीवन न्यौछावर करना पड़े तो पीछे कभी कदम नही हटाएंगे ।
उन्होंने कहा कि अमर वीर शहीदों की देन है कि हम स्वतंत्र भारत मे खुली हवा में सांस ले रहे ,अमर वीर शहीदों ने जो सपना देखा था को साकार करने के लिए हम सब अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से अपने फर्ज को निभाकर देश को विकास के पथ पर उन्नयन शिखर तक ले जाय ।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) श्री विनय कुमार पाठक,अपर जिलाधिकारी(न्यायिक) श्री धीरेन्द्र प्रताप, अपर उप जिलाधिकारी श्री अजेन्द्र निषाद,शासकीय अधिवक्ता श्री शत्रुघन मिश्रा ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये ।


जिलाधिकारी ने विद्यार्थी चौराहे पर स्थित अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर श्रद्धाजंलि देते हुए नमन किया । जिला अस्पताल में इमरजेंसी,जनरल वार्डो के मरीजों को फल वितरण करते हुए कुशलक्षेम पूछते हुए स्वतंत्रता दिवस की 76वी एवं आजादी का अमृत महोत्सव की 75 वी वर्षगांठ की शुभकामनाएं दी ।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत (गोल्डेन कॉर्ड) से उपचार कराने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पुरुष व करुणा जीवन ज्योति नर्सिंग होम के पदाधिकारी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया । जिला कारागार में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में निरुद्ध बंदियों के बीच झंडा रोहण करके झंडा गीत के रचयिता श्री श्यामलाल गुप्त जी पार्षद के चित्र पर माल्यापर्ण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये ।
उन्होंने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता के पहले जेल में बन्दियों के साथ गलत व्यवहार किया जाता था । स्वतंत्रता के बाद देश में जेल नही,सुधार गृह है सही मायने में ये आजादी के अमृत महोत्सव की सही परिचायक है । इस अवसर पर निरुद्ध बन्दियों को विभिन्न क्षेत्र में अपनी स्किल डेवलपमेंट के कोर्स कराकर आत्मनिर्भर बनाने के कार्य किये जा रहे है । बन्दियों से कहा जेल से बाहर जाकर कोई गलत कार्य न करे बल्कि आत्मनिर्भर बनाकर स्वयं के साथ ही राष्ट्रनिर्माण में अपनी महती भूमिका निभाये । जेल प्रशासन द्वारा रंगोली प्रतियोगिता,चित्रकला,ध्वज निर्माण,बकरीपालन, राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा एम0 ए0 के प्रथम वर्ष में अच्छे अंक हासिल करने वाले बंदियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते हुए भविष्य निर्माण की शुभकामनाएं दी। महिला बन्दियों को फल व मिष्ठान देकर देश को सशक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाये ।
जिलाधिकारी ने जेल परिसर में आम का पौध रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया । ग्राम जमालपुर मवइया ब्लाक तेलियानी में वृद्धजन आवास(वृद्धाश्रम) में जिलाधिकारी ने दीप प्रज्वलित करते हुए अमर शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं व बधाई दी और वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों से आशीर्वाद भी लिया । इस मौके पर उन्होंने वृद्धजनों को बैंग,अंगवस्त्र (प्रतिदिन उपयोग के जैसे साबुन,तेल,कंघा) देकर सम्मानित किया और उनके स्वास्थ्य रहने की कामना की ।
स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति ने शिरकत कर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह के साथ पुलिस लाइन स्थित शहीद स्तम्भ पर पुष्प अर्पित करते हुए बैंड की धुन में श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया । इस अवसर पर पुलिस लाइन के सभागार में शहीदों के परिजनों को अंगवस्त्र व प्रशासन का सहयोग करने वाले नागरिको को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ।
