फतेहपुर । बीस क्रांतिकारियों की शहादत के गवाह फसियाबाग शहीद स्थल पहुँच युवाओ ने शहीदो को नमन करते हुए स्थल की उपेक्षा पर चिंता जताया । 76वें स्वतंत्रता दिवस पर मुरादीपुर स्थित शहीद स्मारक फसियाबाग पहुंचकर के श्रद्धा सुमन अर्पित किए।युवा विकास समिति के जिला प्रवक्ता आलोक गौड़ ने कहा कि इस स्थल की उपेक्षा चिंतित करने वाली है । जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए ।
मौके पर भाजपा मलवां मंडल उपाध्यक्ष रूद्रपाल सिंह गौतम, सेक्टर प्रमुख शिवशंकर सिंह परिहार,शिवम सिंह गौतम, प्रेमप्रकाश तिवारी,सुचेत गुप्ता आदि उपस्थित रहे ।
