फतेहपुर । विकास खंड देवमई के ग्राम टिकरा में स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर स्वतंत्रता सेनानियों के नाम शिलालेख का अनावरण सेवानिवृत्त शिक्षक शंकर दयाल मिश्रा ने कर उन्हे भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया ।
इस मौके पर ग्राम प्रधान संदीप कुमार मिश्र “आशू”,पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह गौतम,गंगा प्रसाद,विनोद सिंह,अमर सिंह, जगभान सिंह,रमेश पुष्कर,अमित शुक्ला,कमलेश यादव, दिव्याशी यादव व ज्ञानेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे ।
