फतेहपुर । देवमई विकास खंड के सभी सरकारी व अर्ध सरकारी कार्यालयों व शिक्षा संस्थानों में मनोरम साज-सज्जा के साथ आजादी की 75वीं वर्षगांठ हर घर में तिरंगा लगाकर व ध्वजारोहण कर पूरे जोश-खरोश के साथ मनाईं गई ।
इस मौके पर पंचायत घरों थाना चौकी में बिजली की सजावट की गई ।

थाना बकेवर में थाना प्रभारी निरीक्षक गिरेंद्र पाल सिंह के आयोजन में ध्वजारोहण कर पुलिस बल द्वारा तिरंगे को सलामी दी गई और हर्षोल्लास के साथ वृहद समारोह आयोजित कर मिष्ठान वितरण किया गया ।
इसी क्रम में जानकी इंटर कॉलेज सरांय बकेवर में प्रबंधक सुरेश चंद्र गुप्ता व पूर्व प्रधानाचार्य प्रेम शंकर मिश्र द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया गया । मेधावी छात्रा इंटर की पंकजा त्रिवेदी को प्रबंधक सुरेश चंद्र गुप्ता द्वारा सम्मानित किया गया । पब्लिक चिल्ड्रन स्कूल बकेवर की प्रधानाचार्या ऊषा दीक्षित ने ध्वजारोहण किया ।
इस मौके पर यहां के बच्चों ने देश भक्ति से ओत-प्रोत कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए । विद्यालय की कोआर्डिनेटर राधा शुक्ला,रूही खान सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं व विद्यालय स्टाफ ने सहभागिता की ।

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बरिगवां की चिकित्साधिकारी डॉ. आशा शर्मा ने ध्वजारोहण किया । महेंद्र प्रताप सिंह सरस्वती शिशु मंदिर,सरस्वती बाल मंदिर,मदर जानकी इंटर कॉलेज शंकर नगर,संतोष सिंह महाविद्यालय बकेवर,विकास खंड देवमई के प्राथमिक विद्यालय मुरारपुर,बकेवर जोगापुर ,हरदासपुर सहित समस्त प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालयों, सभी ग्राम सभाओं में ग्राम प्रधानों द्वारा झंडारोहण कर आजादी का जश्न धूमधाम से मनाया गया । सम्पूर्ण गांवों में घर घर तिरंगा फहराया गया । ऐसा लग रहा था मानों पूरा हिंदुस्तान तिरंगा हो गया है ।
आजादी के अवसर पर ब्लाक मुख्यालय मे पूर्व ब्लाक प्रमुख जगदीश सिंह पटेल खंड विकास अधिकारी सुषमा देवी खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीण शुक्ला बाल विकास परियोजना अधिकारी अर्जुन सिंह ने अपने अपने कार्यालय में ध्वजारोहण किया ।
