कानपुर । नरवल के सरसौल कस्बा में हॉफ मैराथन दौड़ प्रतियोगिता की आयोजित ।

शुक्रवार को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कानपुर आउटर के सरसौल में हॉफ मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आए आईजी प्रशांत कुमार ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया । इस प्रतियोगिता में आउटर के कई थानो के पुलिसकर्मियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया । सभी पुलिसकर्मी हाथों में तिरंगा लेकर सरसौल कस्बा से महाराजपुर थाने तक दौड़ें ।
यह प्रतियोगिता पांच किलोमीटर की रहीं जिसमें माधव चौधरी प्रथम स्थान ककवन थाना,सलमान खान द्वितीय स्थान ककवन थाना,अजय कुमार तृतीय स्थान पुलिस लाइन,योगेश चतुर्थ स्थान शिवराजपुर थाना,रजत पवार सजेती थाना पांचवा स्थान प्राप्त किया । इस प्रतियोगिता में करीब 150 पुलिसकर्मी शामिल हुए । प्रतियोगिता में जीते हुए विजेताओं को एसपी आउटर तेज स्वरूप सिंह द्वारा पुरुस्कार देकर सम्मानित किया
इस दौरान प्रशांत कुमार आईजी जोन कानपुर,तेज स्वरूप सिंह एसपी आउटर,आदित्य कुमार शुक्ला एडिशनल एसपी आउटर,संग्राम सिंह सीओ सदर,सुशील कुमार दुबे सीओ, सहित आउटर के थानाध्यक्ष सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं रामकुमार उर्फ देवगौड़ा ग्राम प्रधान सरसौल,मुकीम समाजसेवी,अर्जुन सिंह,पुष्पेंद्र सिंह चंदेल,भानू यादव, शैलेन्द्र सिंह सहित समस्त पुलिस बल मौजूद रहा ।
