Bindki/फतेहपुर – 15 अगस्त । राजकीय पॉलिटेक्निक बिंदकी में अमृत महोत्सव के अंतर्गत ध्वजारोहण के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।
सर्वप्रथम प्रधानाचार्य श्री ध्रुव नारायण ने ध्वजारोहण किया तथा छात्र-छात्राओं ने अपनी अपनी प्रस्तुतियां पेश की सभी छात्र छात्राओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया सभी ने अपने विचारों को व्यक्त किया तथा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करें । प्रभात फेरी का भी आयोजन किया गया तथा शहीद स्थल बावन इमली पर जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य ध्रुव नारायण जी,पेंट विभागाध्यक्ष रविंद्र प्रसाद,इलेक्ट्रिकल विभाग अध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव,देवेश कुमार श्रीवास्तव,डॉ० राहुल,सुजीत मौर्य,माधवी कुशवाहा,डॉ० रुपाली, प्रफुल्ल चौहान सोमनाथ मंडल,मनीष सिंह,पूर्व छात्र राधारमण बाजपेई,मानव कुमार,आलोक कुमार सहित संस्था के समस्त छात्र छात्राएं एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे ।
