कानपुर । अलग-अलग राज्यों के भीड़भाड़,बाजार,शोरूम और माल से कीमती मोबाइल फोन चुराकर नेपाल भेजने वाले अंतराज्यीय मोबाइल फोन चोरों के गिरोह का आउटर जनपद की पुलिस ने खुलासा किया है । पुलिस अधीक्षक तेज स्वरूप सिंह के निर्देश पर हुई कारवाई में गैंग के दो सदस्यों को पुलिस ने दबोचा है ।
थाना महाराजपुर पुलिस और एसओजी टीम द्वारा हुई कारवाई में पुलिस ने दोनों शातिर सदस्यों के पास से 23 मोबाइल फोन बरामद किये हैं ।
थाना महाराजपुर पुलिस व एस0ओ0जी0 टीम प्रभारी ने दोनों शातिरों को राधे राधे निक्की ढाबा के पास से रात करीब 23.25 बजे गिरफ्तार किया गया । पकड़े गयें अभियुक्तों की पहचान अफजल पुत्र उस्मान निवासी मोहल्ला चिकवाना कस्वा थाना ठठिया जिला कन्नौज और इशाक पुत्र बरकत अली निवासी मोहल्ला चिकवाना कस्वा व थाना ठठिया कन्नौज के रूप में हुई । जिनके खिलाफ थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 289/2022 धारा 411/413 भादवि में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
पूछताछ में दोंनों ने बताया कि अलग-अलग राज्यों से मोबाइल फोन चुराकर उन्हें नेपाल में बेच देते थे क्यों कि वहां यह फोन अच्छी कीमत में बिक जाते थे और आईएमआई नंबर से भी पकड़ नहीं होती है । जो पैसे मिलते थे । उसे अपने शौक पर खर्च करते थे ।
गिरफ्तार करने वाली टीम में प्र0नि0 सतीश राठौर,निरीक्षक अतुल कुमार सिंह (स्वाट टीम प्रभारी),उ0नि0 विजय प्रताप सिंह चौहान,उ0नि0 मंसूर अहमद एस0ओ0जी0 प्रभारी कानपुर आउटर,उ0नि0 योगेन्द्र सिंह,उ0नि0 सलमान खान, हे0का0 निजामुद्दीन (एस0ओ0जी0 टीम),हे0का0 बृजपाल सिंह (एस0ओ0जी0 टीम),हे0का0 शिव कुमार (एस0ओ0जी0 टीम) हे0का0 करमवीर सिंह (एस0ओ0जी0 टीम),का0 देवी सिंह (एस0ओ0जी0 टीम),का0 प्रेमवीर (एस0ओ0जी0 टीम),का0आलोक, का0 शैलेश शामिल रहे ।
