फतेहपुर । जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान फ़तेहपुर में स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता सप्ताह हर घर तिरंगा के सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय मुरारपुर के बच्चों को प्रतिभाग किया ।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सांसद साध्वी निरंजन ज्योति ने बच्चों की शानदार प्रस्तुति के बाद ममता का प्रदर्शन करते हुए बच्चों को गोद में उठा लिया व उनकी भूरि भूरि प्रशंसा की । जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुशवाहा ने बच्चों की प्रस्तुति पर उन्हें पुरस्कृत किया । यह दिन बच्चों के लिए , प्राथमिक विद्यालय मुरारपुर के स्टाफ के लिए व समस्त मुरारपुर ग्राम वासियों के लिए स्वर्णिम बन गया । बच्चों की कुल 4 प्रस्तुतियां रही जो अत्यंत सराहनीय थी । इस मौके पर मुख्य अतिथि साध्वी ने प्रधानाध्यापिका गीता यादव की भूरि भूरि प्रशंसा किया ।
