फतेहपुर,17 अगस्त । श्री आशीष कुमार गोयल,एडीशनल सेक्रेटरी,ग्रामीण विकास मंत्रालय,भारत सरकार द्वारा जनपद भ्रमण के दौरान ब्लाक तेलियानी के प्राथमिक विद्यालय अस्ती एवं हथगाम ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय अहिन्दा का स्थलीय निरीक्षण किया ।
प्राथमिक विद्यालय अस्ती के निरीक्षण के दौरान उन्होंने रसोई घर,लाइब्रेरी एवं स्मार्ट क्लास आदि को देखा ।

उन्होंने लाइब्रेरी में बच्चों व शिक्षक द्वारा वेस्ट मैटेरियल जैसे पेपर,गत्ता,थर्माकोल आदि से निर्मित आकर्षक चित्र व बच्चों पढ़ने व समझने के लिए बनाए गए महापुरुषों के चित्र व अन्य वस्तुए बनायी गयी थी,को देखा और सराहा ।
प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका से पूंछा कि विद्यालय में नामांकन बढ़ाने के लिए किये गए कार्यो के बारे में जानकारी ली। प्रधानाध्यापिका द्वारा बताया गया कि अभिभावकों से मिलकर शिक्षा के प्रति जागरूक किया और शिक्षा के महत्व के बारे में बताकर बच्चों का दाखिला विद्यालय में कराया गया है । विद्यालय में 90 ड्राप आउट बच्चों का नामांकन कराया गया है । कम्पोजिट विद्यालय अहिन्दा ब्लाक हथगाम में छात्रों की किताब को देखा और पठन पाठन की जानकारी ली । कम्पोजिट विद्यालय में शौचालय,लाइब्रेरी,रसोईघर आदि को देखा,विद्यालय परिसर में बने रूफटॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग के लिए बनाए गए सोकपिट को खोलवाकर देखा और कहा कि विद्यालय की छतों के वर्षा का पानी सोकपिट में शत प्रतिशत जाने के लिए छत को सोकपिट से पाइप द्वारा जोड़ा जाए और सोकपिट में कूड़ा करकट न जाये इसके लिए फिल्टर/जाली लगायी जाए । प्रोजेक्टर से स्मार्ट क्लास में दीक्षा एप के माध्यम से बच्चों को विषयवार पढ़ाने का कार्य किया जा रहा है । सरकार द्वारा जो किताबे दी गयी है उनमें प्रत्येक पाठ्यक्रम का एक क्विआर कोड है,को स्कैन कर बच्चों को पढ़ाया जाता है । शिक्षक,शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष दे ।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति,मुख्य विकास अधिकारी श्री सत्य प्रकाश,साइंटिस्ट हाइड्रोलाजिस्ट सुश्री भाग्य श्री साहू,पीडी डीआरडीए एमपी चौबे,बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार कुशवाहा,डीसी मनरेगा अशोक कुमार सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे ।
