कानपुर,17 अगस्त । महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले डोमन पुर ग्राम सभा के मजरा कपूर फॉर्म में गैस सिलेंडर में आग लगने से गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया । गैस सिलेंडर से लगी आग को मुश्किल से काबू पाया गया । लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था सब कुछ जल कर राख हो गया ।
मिली जानकारी के अनुसार डोमनपुर का मजरा कपूर का फार्म जहां पर लगभग 2 दर्जन से अधिक घर बने हुए हैं वहां लोग झोपड़पट्टी बनाकर रह रहे हैं ।
बुधवार की सुबह रामा पुत्र गंगाचरण के परिवार में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई । गैस सिलेंडर में तेज लपटे उठने लगी और खाना बना रही महिला घर के बाहर आ गई । लोगों से मदद के लिए शोर मचाया । तब तक आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया । गृहस्थी का पूरा सामान,घरेलू उपकरण सहित सब कुछ जलकर नष्ट हो गया । आग की लपटे इतनी भीषण थी कि आसपास की झोपड़ी में जलाकर राख कर दी । वहीं आग की चपेट में आने से रामा पुत्र गंगाचरण उम्र 55 वर्षीय घायल हो गए वही ग्रामीणों ने घटना की जानकारी महाराजपुर पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड कर्मियों ने ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया लेकिन तब तक तीन घरों की गृहस्थी जलकर चुकी थी ।
