कानपुर,17 अगस्त । महाराजपुर में डायल 112 ने बुधवार को तिरंगा यात्रा का आगाज किया । एडिशनल एसपी आउटर आदित्य कुमार शुक्ला ने तिरंगा दिखाकर शुभारंभ किए जाने के बाद तिरंगा यात्रा एनएच-2 के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते हुए केआईटी कॉलेज तक पहुंचा। यहां इसका समापन हुआ ।
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु बुधवार को डायल 112 ने जागरूकता तिरंगा यात्रा निकाला । इस दौरान डायल 112 वाहनों का यह काफिला महाराजपुर के विभिन्न मार्गो से गुजारा । वाहनों पर लगा तिरंगा फहराता रहा और वाहनों में सवार पुलिस कर्मी भारत माता की जय का घोष कर रहे थे ।
नेशनल हाइवे में पुलिसकर्मियों सहित ग्रामीणों ने जगह-जगह स्वागत किया । तिरंगा यात्रा महाराजपुर थाना क्षेत्र के रुमा रोड़ से कुलगांव मोड़ होते हुए केआईटी कॉलेज तक पहुंची । यातायात के दौरान पूरा वातावरण गगनभेदी देशभक्ति नारों और गीतों से गुंजायमान होता रहा । हर घर तिरंगा यात्रा स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव के तहत निकाला जा रहा है । देशभर के विभिन्न हिस्सों में इसका आयोजन हो रहा है । कानपुर आउटर के महाराजपुर में भी इसी के तहत डायल 112 के वाहनों का काफिला तिरंगा लेकर यात्रा निकाला ।
डायल 112 के वाहनों को रवाना करने के दौरान एडिशनल एसपी आउटर आदित्य कुमार शुक्ला,सीओ सदर संग्राम सिंह, सतीश सिंह राठौर एसएचओ समेत डायल 112 के अधिकारी व पुलिस बल सहित ट्रैफिक पुलिस बल उपस्थित रही ।
