फतेहपुर,17 अगस्त । प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार विकास खंड देवमई के सभागार में ब्लॉक दिवस का आयोजन किया गया । जागरूकता एवं जानकारी के अभाव में फरियादी नहीं आए । केवल देवमई गाँव के तीन लोग परिवार रजिस्टर की नकल लेने के लिए पहुंचे ।
खंड विकास अधिकारी सुषमा देवी ने बताया कि संबंधित सचिव को परिवार रजिस्टर की नकल दिए जाने को दी गई है । इस मौके पर बीडीओ सुषमा देवी,एडीओ पंचायत ज्ञान सिंह सहित समस्त सचिव व अन्य ब्लॉक कर्मी मौजूद रहे ।
