कानपुर,18 अगस्त । सरसौल विकासखंड के नरायनपुर गांव में गुरुवार को आईटीबीपी के जवानों ने ग्रामीणों संग विभिन्न प्रजाति के पौधरोपण के साथ पौधों के संरक्षण का संकल्प दिलाया गया ।

आईटीबीपी अधिकारी रमेश चन्द्र शर्मा ने बताया कि अमित कटियार सेनानी 32वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल महाराजपुर के दिशा-निर्देश पर गुरुवार को नरायनपुर गांव में वृक्ष रोपने के क्रम में विभिन्न प्रजाति के करीब सौ पौधे लगाए गए । उन्होंने कहा कि वृक्षों से ही मानव का जीवन सुरक्षित है । सभी को अपने जीवन में कम से कम दो पेड़ जरूर लगाने चाहिए । उन्होंने कहाकि हरियाली ही गांव की पहचान है । हम सभी को इसे बनाए रखना होगा । इसके लिए पौधरोपण कर उन्हें संरक्षण करने का संकल्प लें । नारायणपुर गांव के प्रधान पति उमेश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत 32वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवानों द्वारा नरायनपुर गांव के अमृत वाटिका और निर्माणाधीन पानी की टँकी के ग्राउंड में छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए । उन्होंने कहा कि पेड़ पौधे हमारे जीवन का आधार है । आए दिन पेड़ पौधों की अंधा धुंध कटाई घोर चिंता का विषय है । यदि हम अपने जीवन को सुखद बनाना चाहते हैं, तो हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाना होगा ।
वृक्षारोपण के दौरान 32वीं वाहिनी आईटीबीपी के अधिकारी रमेश चन्द्र शर्मा इंस्पेक्टर,गुलाब राम एसआई,राजकुमार एसआई,सुभाष चन्द्र एसआई सहित प्रधान पति उमेश गुप्ता राकेश,राजेश,श्यामू गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे ।
