कानपुर,18 अगस्त । नरवल तहसील में तहसीलदार के एएमजे पद पर दोबारा तैनाती किए जाने पर अधिवक्ताओं ने कार्य का बहिष्कार किया ।
बीते दिनों नरवल तहसील में प्रमोद मिश्रा को तहसीलदार के एएमजे पद पर दोबारा तैनाती दी गई । जिस पर नाराज नरवल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुबोध कुमार यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने तहसील दिवस पर उपजिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा ।
नरवल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुबोध यादव ने बताया गया कि प्रमोद मिश्रा को तहसीलदार के एएमजे पद पर दोबारा तैनाती किए जाने पर अधिवक्ताओं में काफी रोष व्याप्त है ।
उन्होंने कहाकि प्रमोद मिश्रा आम जनमानस एवं अधिवक्ताओं के प्रति अमार्यादित है । प्रत्येक काम के लिए धन उगाही करते है । इस सम्बन्ध में समस्त अधिवक्ता एसडीएम नरवल तहसीलदार से मिले थे । जिसमें अधिवक्ताओं को आश्वत किया गया था कि प्रमोद मिश्रा की नियुक्ति बगैर पेशकार किसी भी कोर्ट में नही होगी । फिर भी इनकी नियुक्ति बगैर एएमजे कर दी गई ।
उन्होंने कहा कि दिनांक 16 अगस्त को प्रमोद मिश्रा लिपिक के अत्यंत अपेक्षा पूर्ण रवैये के बावत लिए जाने के संबन्ध में नरवल बार एसोसिएशन के समस्त अधिवक्तागण 20 अगस्त तक न्यायिक कार्य से विरत रहकर कार्य का बहिष्कार जारी रखेंगे ।
