फतेहपुर । प्राथमिक विद्यालय मुरारपुर में डायट प्राचार्य श्री नजरउद्दीन अंसारी व डायट प्रवक्ता श्री दिनेश कुमार ने बच्चों से रुबरु होकर सीधा संवाद किया । इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका गीता यादव ने डायट प्राचार्य क़ा बुके देकर स्वागत किया । डायट प्राचार्य बिना एक पल रुके सीधे बच्चों से रूबरू हुए व उनको एक साधारण अध्यापक की तरह पढ़ाया । कक्षा के हर बच्चे से स्वयं सीधा संवाद किया । कक्षा 3 क़ा दिव्यांग छात्र शुभम भी उनके सानिध्य में बहुत खुश था । उन्होंने विद्यालय के बच्चों से सवाल-जवाब किया और जवाब पर संतुष्टि जाहिर किया ।
डायट प्राचार्य ने सभी कक्षाध्यापकों को शैक्षिक संवर्धन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए व निपुण भारत लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु मार्गदर्शन दिया । विद्यालय के समस्त स्टाफ ने उनके मार्गदर्शन हेतु आभार ज्ञापित किया व बच्चों द्वारा बनाया गया एक स्मृति चिन्ह भी भेंट किया ।
