फतेहपुर । ब्लॉक संसाधन केंद्र देवमई में चार दिवसीय बुनियादी भाषा एवं गणित में कौशल विकास प्रशिक्षण प्रारम्भ हुआ । जिसका शुभारम्भ डायट प्राचार्य एवं उप शिक्षा निदेशक नजरुद्दीन अंसारी जी एवं डायट प्रवक्ता श्री दिनेश कुमार गौतम द्वारा सरस्वती प्रतिमा का माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया ।
खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री प्रवीन शुक्ल के नेतृत्व में समस्त एआरपी श्री ललित कुमार,सुनील कुमार गौतम,आलोक द्विवेदी ,विजय द्विवेदी एवं ललित कुमार उमराव संदर्भदाता द्वारा दो सदनों में 50 -50 प्रशिक्षुओं का प्रथम सत्र प्रारम्भ हुआ।जो 4 दिवसीय प्रशिमशन है ।
प्रशिक्षण में छात्रों को निपुण भारत के लक्ष्यो को प्राप्त करने हेतु शिक्षकों का पुनर्बलन किया जा रहा है । निपुण भारत मिशन के अंतर्गत बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश ने एक 22 सप्ताह की कार्ययोजना प्रस्तुत की है । जिसकी सहायता से बालवाटिका से कक्षा 3 तक के बच्चों पढ़ने लिखने के मूलभूत साक्षरता और संख्याज्ञान हो सकेगा । कक्षा 3 तक का बच्चा पढ़ना लिखना सीख सकेगा ।
प्राथमिक शिक्षक संघ,देवमई अध्यक्ष श्री जितेंद्र वर्मा, मंत्री श्री योगेंद्र सिंह चौहान,श्री नवनीत कुमार मिश्र,श्री नीरज तिवारी,श्री विष्णु अवस्थी,श्री प्रदीप पटेल आदि शिक्षको ने डायट प्राचार्य जी का स्वागत किया ।
देवमई ब्लॉक प्रथम ब्लॉक है । जिसने प्रशिक्षण प्रारम्भ कराया है ।
