फतेहपुर । बकेवर थाना पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम के तहत पांच गोकशी करने वालों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया ।
थाना प्रभारी निरीक्षक गिरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि 3 दिन पूर्व सुजावलपुर गांव से चोरी की गई गाय को एक नाले के पास अज्ञात गौकसी करने वालोने काट दिया गया था । जिसके अवशेष गुटैया खेड़ा और सुजावलपुर के मध्य एक नाले में बरामद हुए थे । गाय पालक ने अज्ञात गौकशी करने वालों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था ।
मुखबिर की सूचना पर बकेवर पुलिस टीम ने कुढ़नी रोड नहर पुलिया के पास से फारुख उर्फ शाहरुख 25 वर्ष पुत्र शाकिर, फैज मोहम्मद 58 वर्ष पुत्र रमजानी,अयान 20 वर्ष पुत्र फैज मोहम्मद,सखावद्दीन 28 वर्ष पुत्र निजामुद्दीन सभी निवासीगण गुटैयाखेड़ा थाना बकेवर व शानू 35 वर्ष पुत्र इसरार निवासी कंश्मीरीपुर थाना बकेवर को दो अदद बांका,एक छूरी व एक रस्सी के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को गोवध निवारण अधिनियम के तहत न्यायालय में पेश किया गया । गोकशों की गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक गिरेंद्र पाल सिंह उपनिरीक्षक उमेश चंद्र,उपनिरीक्षक प्रकाश दोहरे,उपनिरीक्षक प्रतीक कुमार,हेड कांस्टेबल कैलाश चंद,हेड कांस्टेबल यासीन खां,कांस्टेबल कांस्टेबल सत्येंद्र सिंह, कांस्टेबल शैलेश कुमार,कांस्टेबल दिनेश कुमार,कांस्टेबल शिवा नंद पाठक,कांस्टेबल अंशुल चौधरी,कांस्टेबल अजीत सिंह व कांस्टेबल अंशुल कुमार शामिल रहे ।
