कानपुर । सरसौल विकास खण्ड परिसर में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं आंगनबाड़ी सहायिकाओं को साड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत सरसौल ब्लॉक में बाल विकास परियोजना सरसौल में कार्यरत आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं आंगनबाड़ी सहायिकाओं को साड़ी वितिरत की गई । शासन के निर्देश पर राज्य पोषण मिशन के तहत शनिवार को सरसौल ब्लाक के परिसर पर शासन से प्राप्त ड्रेस का वितरण द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आए जिला मंत्री विनय मिश्रा ने दीप प्रज्वलित करके शुभारंभ किया । जिसमें लाभ 140 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं लाभ 113 साड़ियां वितरण की गईं । आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को गुलाबी रंग की दो साड़ी दी गईं और सहायिकाओं को पीले रंग की दो-दो साड़ी दी गईं ।
वही सरसौल ब्लॉक प्रमुख डॉ० विजय रत्ना ने कहा कि प्रत्येक केंद्र पर आंगनबाड़ी एवं सहायिका की नियुक्ति शासन द्वारा की गई है । आप सभी कार्यकत्री शासन की कड़ी हैं ।आप लोग शिक्षा की पहली प्राइमरी पाठशाला हैं अगर केंद्रों पर पानी बिजली,साफ सफाई,नहीं है तो आप संबधित अधिकारियों जानकारी दें समस्या का निस्तारण किया जाएगा । उन्होंने बताया कि 140 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं 113 सहायिकाओं को साड़ियां वितरित की गई ।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सरसौल ब्लॉक प्रमुख डॉ० विजय रत्ना सिंह,जिला मंत्री विनय मिश्रा,रोहित सिंह तोमर,अमन सिंह चौहान,जिला अध्यक्ष सुपरवाइजर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश मंजू रानी कुशवाहा,सुनीता,उमाकांती,सीमा यादव,बबिता वर्मा सहित आंगनबाड़ी और सहायिका उपस्थित रही ।
