फतेहपुर । महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश के सभी कम्पोजिट एवं उच्च प्राथमिक स्तर के छात्रों में गणित,विज्ञान के प्रति रूचि एवं जिज्ञासा उतपन्न करने के लिए राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला आई0आई0टी0 गांधीनगर गुजरात में दिनांक 15 अगस्त से 19 अगस्त-2022 तक सम्पन्न की गयी । जिसमे जनपद फतेहपुर का प्रतिनिधित्व डॉ० सुनील कुमार तिवारी एकेडमिक रिसोर्सपरसन ने किया । जिला समन्वयक प्रशिक्षण अशोक त्रिपाठी ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की इस कार्यशाला में उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपद से गणित विज्ञान के दक्ष शिक्षकों के 2 मिनट के वीडियो राज्य विज्ञान संस्थान प्रयागराज भेजें गये थे । जिसमे डॉ० सुनील कुमार तिवारी के वीडियो का चयन हुआ था । जिसके आधार पर डॉ० सुनील कुमार तिवारी का चयन उक्त कार्यशाला के लिए किया गया है । आई0आई0टी0 गांधीनगर गुजरात में राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला में उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों में 100 शिक्षकों का चयन करके,प्रोफेसर मनीष जैन और उनकी टीम द्वारा आयोजित की गयी । जिसमे गणित,विज्ञान विषय के पढ़ने- पढ़ाने के गूढ रहस्यों कों स्वयं करके सीखा एवं सिखाया गया ।
डॉ० सुनील कुमार तिवारी एकेडमिक रिसोर्स परसन ने बताया कि उक्त कार्यशाला में 5 दिनों में गणित,विज्ञान की सूक्ष्म उपयोगी विधियों एवं तकनीकी कों प्रोफेसर मनीष जैन और उनकी टीम के साथ कार्य करके बेहतर समझ विकसित हुयी । अब इसी प्रकार के अनुसंधान, तकनीकी का प्रयोग करके शिक्षकों कों भी सम्बृद्ध बनाया जायेगा खिलौना का निर्माण करके,गतिविधि कराकर खेल खेल में सिखाया जायेगा ताकि बच्चो में गणित विज्ञान विषय पर रूचि उत्पन्न हो,आनंद आये,जिज्ञासाये भी शांत हो ।
