बिन्दकी/फतेहपुर । केसरिया हिंदू वाहिनी द्वारा हिंदू राष्ट्र के लिए एक करोड़ हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें मौजूद मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि तथा अन्य पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक हस्ताक्षर किए जाने की बात कही ताकि भारत देश हिंदू राष्ट्र बन सके ।
बिंदकी नगर के फरीदपुर मोड़ में एसएस गार्डन में केसरिया हिंदू वाहिनी द्वारा एक करोड़ हस्ताक्षर अभियान हिंदू राष्ट्र के लिए आयोजित किया गया । इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद लोगों ने अधिक से अधिक हस्ताक्षर किए जाने पर बल दिया और कहां की सभी लोगों को इस अभियान में अधिक से अधिक शामिल होना चाहिए अधिक से अधिक हस्ताक्षर बनाना चाहिए और इतना ही नहीं अन्य लोगों को भी हस्ताक्षर के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए ।
इस मौके पर फतेहपुर जनपद के सभी 13 ब्लॉक के महिला मोर्चा व युवा मोर्चा के पदाधिकारी सम्मिलित हुए जिनके द्वारा हिंदू राष्ट्र के लिए एक करोड़ हस्ताक्षर का संकल्प लिया गया ।
बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में राष्ट्रीय महासचिव आशीष सिंह प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन श्रीवास्तव राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ रक्षा अभिषेक सिंह राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी अंकित मिश्रा,प्रदेश प्रभारी युवा मोर्चा पांडेय प्रदेश महामंत्री गोरक्षा राशि कुशवाहा, प्रदेश प्रभारी गीता निगम,महिला मोर्चा की प्रदेश संगठन मंत्री डॉक्टर गुड़िया रानी मौर्य तथा फतेहपुर की जिला अध्यक्ष नीलू सिंह के अलावा के अलावा क्षेत्रीय महासचिव कानपुर मंडल रचना हुसैन तथा सोनी साहू प्रियंका गुप्ता अंकित सैनी विशाल गुप्ता शशी पटेल गौरव कुमार प्रियंका साहू प्रीति देवी खुशनुमा श्रीदेवी सरिता सिंह रूबी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे ।
