फतेहपुर । फतेहपुर शहर के शादीपुर चौराहे स्थिति द्विवेदी रेस्टोरेंट में युवा व्यापार मंडल की बैठक व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल की अध्यक्षता में हुई ।
जिलाअध्यक्ष जितेंद्र यादव वा जिला महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता द्वारा की गई ।
बैठक में व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल के निर्देश वा खागा नगर अध्यक्ष अमिताभ की संस्तुति पर युवा व्यापार मंडल का गठन हुआ । जिसमे युवा जिलाध्यक्ष जितेंद्र यादव उर्फ सोनू यादव व महामंत्री द्वारा खागा नगर निवाड़ी सूरज सिंह सभासद को युवा व्यापार मंडल खागा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया ।
वहीं अरुण मोदनवाल (राजू भाई) को युवा का नगर महामंत्री बनाया गया।दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत वा सम्मान किया गया ।
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल वा युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष जितेंद्र यादव एवम महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता ने दोनों पदाधिकारियों को बधाई देते हुए एक सप्ताह के अंदर कार्यकारिणी घोषित करने का आदेश दिया ।
इस दौरान जिला महामंत्री रिजवान डियर,रामबाबू गुप्ता,खागा व्यापार मंडल अध्यक्ष अमिताभ शुक्ल,शहर अध्यक्ष प्रमोद गुप्त ,बिंकर गुप्ता,राहुल गुप्ता,दिनेश कुमार,महेश सोनी,उपेंद्र यादव,अभिषेक कुमार,राजीव पराग सिंह,खागा संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह,अनुराग शुक्ल,मिडिया प्रभारी अनुपम शुक्ल को मनोनीत किया गया ।
