फतेहपुर । धान की खरीद आगामी 01 नवम्बर से सरकारी खरीद केंद्रों के माध्यम से होगी ।
यह जानकारी देते हुए जिला खाद्य विपणन अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि किसान भाईयों को सूचित किया जाता है कि सरकारी क्रय केन्द्रों पर धान विक्रय हेतु स्वयं अथवा किसी इण्टरनेट कैफे,लोकवाणी केन्द्र आदि से खाद्य विभाग के पोर्टल www.fcs.up.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करा लें । धान खरीद 01 नवम्बर 2022 से होगी ।
कृषक का बैंक खाता आधार सीडेड अर्थात् बैंक खाता आधार से जुड़ा हो एवं बैंक द्वारा एन.पी.सी.आई. पोर्टल पर मैप हो और सक्रिय होना आवश्यक है । किसान भाई अपना धान पूरी तरह साफ-सुथरा एवं सुखाकर मानक के अनुरूप क्रय केन्द्र पर विक्रय हेतु लायें व समर्थन मूल्य रुपये 2040 प्रति कुन्टल की दर से सीधे बैंक खाते में प्राप्त करें । किसान बन्धु धान विक्रय हेतु अपने मोबाइल नम्बर व बैंक खाते को आधार से लिंक अवश्य करा लें ।
