फतेहपुर । युवा विकास समिति की पहल मुस्कान के तहत बुजुर्गों के चेहरे में मुस्कान लाने के लिए तीर्थ यात्रा कराई जा रही हैं । ऐसे लोग असहाय बुजुर्ग के लिए निशुल्क तीर्थ यात्रा दर्शन का आयोजन किया गया है । तीर्थ यात्रा में दो दिवसीय कामनानाथ धाम यात्रा की जाएगी । जिसमें श्रद्धालुओं के लिए बस की व्यवस्था की गई है एवं उसके खाने-पीने रहने की भी व्यवस्था निशुल्क की गई है । युवा विकास समिति के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार मिश्रा जी ने कहा कि यह निशुल्क तीर्थ यात्रा दर्शन का कार्यक्रम निरंतर चल रहा है । जिला अध्यक्ष कंचन मिश्रा ने कहा कि वृद्ध एवं असहाय बुजुर्ग के लिए हर समय समिति तत्पर है इससे पूर्व भी संगठन द्वारा कामतानाथ,काशी विश्वनाथ,कड़े धाम व मुस्लिम समुदाय के लिए देवा शरीफ का दर्शन के लिये बस भेजी गयी थी ।
इस मौके पर ज्ञानेंद्र मिश्रा,कंचन मिश्रा,सुशील,मुकेश,अफताब ,अमन,विकास,अमित सिंह,शिवम,आचार्य नरायण यादि रहे ।
