फतेहपुर । देवमई विकासखंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय मथुरापुर में अभिभावकों व अध्यापकों के साथ शासन की मंशानुरूप बैठक का आयोजन किया गया ।
बैठक की शुरुआत ग्राम प्रधान मथुरापुर मनोहर ने सरस्वती देवी को पुष्पांजलि देकर की । उसके बाद सरस्वती वंदना व स्वागत गीत के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों द्वारा मनमोहक नृत्य व गीतों द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गयी । तत्पश्चात प्रधानाध्यापक योगेंद्र सिंह चौहान ने उपस्थित जन समुदाय को शासन द्वारा संचालित डीबीटी योजना,कायाकल्प योजना,विद्यालय प्रबंध समिति के गठन,दायित्वों/कर्तव्यों आदि का विस्तृत वर्णन किया । कायाकल्प के लंबित कार्य जल्द पूर्ण कराने सहित खेलकूद का मैदान विकसित किये जाने का आग्रह प्रधानाध्यापक योगेंद्र सिंह चौहान द्वारा ग्राम प्रधान से किया गया ।
विद्यालय के सहायक अध्यापक श्री शैलेश वर्मा द्वारा पुस्तकालय के लाभ तथा शारदा योजना पर विस्तृत चर्चा की गई ।
बैठक में विभागीय पर्यवेक्षक के रूप में ब्लॉक के एआरपी ललित उमराव उपस्थित रहे तथा उनके द्वारा भी अपना महत्व पूर्ण उद्बोधन दिया गया और समुदाय से शिक्षण स्तर सुधारने हेतु घर पर विद्यालय द्वारा दिये गए गृह कार्य का अनिवार्य रूप से अवलोकन किये जाने का सहयोग मांगा गया ।
उपस्थित जनसमूह में इस बैठक के पश्चात नवीन ऊर्जा का संचार हुआ तथा सभी अभिभावकों ने बच्चों के भविष्य के दृष्टिगत बच्चों का घर मे अवलोकन करने तथा नियमित रूप से समय पर विद्यालय भेजने का आश्वासन दिया ।
उपस्थित जनसमुदाय व पर्यवेक्षक द्वारा बैठक के कार्यक्रम तथा विद्यालय के अध्यापकों की कार्यशैली की सराहना की ।
