फतेहपुर । विभागीय निर्देशानुसार ब्लॉक देवमयी की न्यायपंचायत ब्रम्हनगर,करनपुर और सुजावलपुर के सभी विद्यालयों मे अभिभावक शिक्षक बैठक/संगोष्ठी आयोजित की गई । जिनमे से अकादमिक रिसोर्स पर्सन विजय द्विवेदी ने प्राथमिक विद्यालय नयापुरवा,कंपोजिट विद्यालय द्वारिकापुर जट्ट,प्राथमिक विद्यालय पूरनपुर,प्राथमिक विद्यालय नरायनपुर की बैठको का अनुश्रवण व अनुसमर्थन किया । सभी विद्यालयों में डीबीटी,कायाकल्प,विद्यालय प्रबन्ध समिति,निपुण भारत मिशन,शारदा कार्यक्रम आदि बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा परिचर्चा हुई ।
डीबीटी के अंतर्गत प्राप्त होने वाली धनराशि 1200 रुपये को कैसे खर्च किया जाना है ।
यह बताया गया कि समय से व प्रतिदिन बच्चों को विद्यालय भेजने व विद्यालय आकर बच्चों की प्रगति जांचने हेतु प्रेरित किया गया ।
विद्यालयों के शिक्षक अभिभावक बहुत उत्साहित थे ।
बैठक अत्यंत सकारात्मक रही ।
ऐसी बैठके विद्यालयों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं ।
