फतेहपुर । जिला सेवायोजन अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग के संकल्प हर हाथ हर परिवार को रोजगार उपलब्ध कराकर उसे आत्मनिर्भर बनाने हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय फतेहपुर द्वारा 24 अगस्त 2022 को प्रातः 11:00 बजे से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान फतेहपुर परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें प्रदेश स्तर की पशुपति नाथ बायोटेक,लखनऊ बाइट फ्यूचर आर्गेनिक एंड आयुर्वेदिक प्रा० लि० लखनऊ एवं कॅरियर ब्रिज स्किल सोल्यू प्रा.लि. अहमदबाद कंपनियों द्वारा प्रतिभाग कर योग्य अभ्यर्थियों को चयनित कर सेवायोजित किया जायेगा रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थी का सेवायोजन पोर्टल www.sewayojan.up.nic.in पर पंजीयन साथ ही रोजगार मेले हेतु आनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है । कोई भी अभ्यर्थी जो हाईस्कूल इंटर से 40 वर्ष तक हो उक्त तिथि को अपने स्नातक आई.टी.आई./डिप्लोमा उत्तीर्ण आयु 18 24 पंजीयन प्रपत्र स्वयं का बायोडाटा (कम से कम तीन प्रतियों में) व समस्त प्रमाण पत्रों सहित प्रातः 10 बजे तक अवश्य उपस्थित हो ।
रोजगार मेले में आनलाइन आवेदन हेतु 24 अगस्त 2022 तक कार्यालय से सम्पर्क करें इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी विभाग के पोर्टल www.sewavojan.up.nic.in पर अथवा किसी भी कार्यदिवस पर कार्यालय में उपस्थित होकर व कार्यालय के दूरभाष संख्या 05180 298602 पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं ।
