फतेहपुर । हिन्दू मंदिरों की सुरक्षा को लेकर हिंदू वाहिनी कटिबद्ध है । जीर्ण-शीर्ण मंदिरों के जीर्णोद्धार व परिसरों के अवैध कब्जों से मुक्त कराने का एक वृहद अभियान चलाएगी ।


यह बात फतेहपुर के ऐतिहासिक धार्मिक नगरी खजुहा में मां पंथेश्वरी धाम में आयोजित नवनियुक्त हिंदू वाहिनी के जिलाध्यक्ष के स्वागत समारोह में बोलते हुए हिंदू वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल सिंह ने कही ।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल सिंह ने बताया कि देश के 26 ऐसे मंदिरों को चिंहित किया गया है । जिनमें लोगों ने अवैध कब्जा किया हुआ है या पूरी तरह से जीर्ण-शीर्ण है । इन चिंहित मंदिरों में 07 मंदिर उत्तर प्रदेश के है । गौ रक्षा को लेकर कहा कि गाय की सुरक्षा के लिए देश के हर नागरिक को आना होगा । विश्व में पर्यावरण प्रदूषण की भयावहता को देखते हुए हिंदू वाहिनी वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाएगी फिलहाल में हिंदू वाहिनी सवा सौ करोड़ वृक्षारोपण का संकल्प पूरा करेगी । बृक्षों के हो रहे अंधाधुंध कटान को लेकर अपनी चिंता जाहिर करते कहा कि लकड़ी की आवश्यकता खास कर अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी उपलब्धता को लेकर हिंदू वाहिनी गाय के गोबर से लकड़ी बनाने के साथ दीपक व साज-सज्जा के उपयोग में आने वाली सामग्री का भी निर्माण गाय के गोबर से किया जाएगा जिससे बेरोजगारों को रोजगार भी मिलेगा ।
श्री अनिल सिंह ने कहा कि हिंदू वाहिनी अराजनैतिक संगठन है और हर उस संगठन का सहयोगी है । हिंदू हितों के लिए काम करेगा।किसी एक पार्टी की पिछलग्गू नहीं है । उन्होंने ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शिवा सिंह को अपना आशीर्वाद देते हुए हिंदू हितों के लिए निष्ठा से कार्य करने को कहा ।
हिंदू वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हिंदू वाहिनी हिंदू हितों की रक्षा करने,गाय व मंदिरों की सुरक्षा व रक्षा के लिए काम करने वाला एक मात्र संगठन है । चाहे जो सरकार हो अगर हिंदू हितों के लिए काम करेगी तो हिंदू वाहिनी उसकी तारीफ करेगी । तुष्टिकरण की राजनीति का जम कर विरोध भी हिंदू वाहिनी करेगी ।
सनातन धर्म की मान्यताओं और संस्कृति पर चलने वाला संगठन हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ता हिंदू,गाय,सनातन धर्म संस्कृति व पर्यावरण संरक्षण के प्रति हर समय सजग हैं । इसके पूर्व कानपुर फतेहपुर सीमा छिवली नदी पुल पर हिंदू वाहिनी के नवनियुक्त फतेहपुर जिलाध्यक्ष शिवा सिंह का हजारों युवाओं व गणमान्य लोगों ने भव्य स्वागत किया और सफलता का आशीर्वाद प्रदान किया । भव्य माला फूलों से स्वागत करने वाले युवाओं ने छिवली से चौडगरा,बिंदकी होते हुए खजुहा पंथेश्वरी धाम तक झमाझम बारिश के वावजूद दो सैकडा से ज्यादा बाईकों के साथ स्वागत यात्रा निकाल कर युवा शक्ति का एहसास कराया । स्वागत समारोह में जिलाध्यक्ष शिवा सिंह ने जिला उपाध्यक्ष विराट शुक्ला व महामंत्री पद के लिए विनय उमराव की भी घोषणा किया ।
बैठक में प्रमुख रूप से नरोत्तम सिंह,गौरक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अंशुमान सिंह,अंकित वर्मा,वात्सल्य,अस्मित पटेल,राहुल,रजत प्रताप सिंह आदि बड़ी संख्या में युवाओं ने प्रतिभाग किया ।
