फतेहपुर । बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम बरिगवा निवासी कौशल किशोर रैदास की पत्नी रीता देवी ने अपने पड़ोसी से तंग आकर बकेवर पुलिस को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई ।
दी गई तहरीर में रीता देवी का कहना है कि पड़ोसी वरुण कुमार कल रात में घर पर आकर रोज की तरह भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए मारपीट करने लगा । जिससे मेरे हाथ पर चोट आ गयी है । मुझे बचाने के चक्कर मे मेरी दोनो बेटियाँ रागनी व कीर्ति भी आ गयी,वरूण ने मेरी दोनों बेटियों के साथ भी मारपीट की ।
थाना प्रभारी निरीक्षक गिरेन्द्र पाल सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है । जाँच कर कार्यवाही की जाएगी ।
